
आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट
विन्ढमगंज सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 39 राष्ट्रीय राजमार्ग, हिराचक कब्रिस्तान के पास गुरूवार की दोपहर दुद्धी से बाजार कर पीता पुत्र बाइक से घर वापिस लौट रहे थे कि हीराचक महुली पहुंचते ही अनियंत्रित आटो रिक्शा से सामना हो गई, जिससे टकराकर सड़क पर गिरे और पीछे से आ रही बड़ी वाहन ट्रक के चपेट में आ गए और दोनों पीता पुत्र को गंभीर चोटें आई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई, और तत्काल एंबुलेंस की सहायता ली जिससे दोनों घायलों को इलाज हेतु सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के दौरान पीता की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


