ग्वालियर आज 28/3/2025 को सुधीर गुप्ता जिला उपाध्यक्ष भाजपा महानगर ग्वालियर एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम ग्वालियर द्वारा नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय जी को ज्ञापन देकर दक्षिण विधानसभा की निम्न रोडो का निर्माण पार्क संधारण एवं तिगरा से प्रतिदिन पानी देने का 8 सूत्री ज्ञापन दिया ग्वालियर दक्षिण विधानसभा की रोड अत्यंत खराब स्थिति में है कृपया निम्न रोडो का शीघ्र निर्माण कराया जाए आम जनता बहुत परेशान है
1 खासगी चौराहे से हेमू कॉलोनी चौक तक
2- गस्त का ताजिया से छप्पर वाला पुल तक छप्पर वाले पुल से दीनदयाल माल होते हुए रेलवे स्टेशन तक
3- कंपू महावीर भवन चौराहे से ईदगाह होते हुए बेटी बचाओ चौराहे तक
4- नागदेव मंदिर छतरी से ढोली बुआ पुल तक
5- केआरजी कॉलेज तिराहे से नाका चन्द्रवदनी तक
6 – लेडिस पार्क वार्ड 41 छत्री बाजार का संधारण कराया जाए बहुत ही खराब स्थिति में लेडीज पार्क का निर्माण स्मार्ट सिटी ने किया था
कोरोना कल का 3 साल का संधारण पीरियड गांरटी में जोड़ दिया गया है जो गलत हे 3 साल का कार्यकाल ठेकेदार का बढ़ाया जाए
महापुरुषों की जो तस्वीर 15 लगी है उनकी स्थिति अत्यंत खराब हे उन पर कलर और सफाई कराया जाए पार्क का म्यूजिक सिस्टम ठीक किया जाए, पीने के पानी की प्याऊ संधारण कराया जाए, बास्केटबॉल ग्राउंड की सीसी खराब हो गई है उसका संधारण कराया जाए, तथा पाथवे के पत्थर बहुत सारे निकल गए गोल वाले उनको पुनः लगाया जाए, पार्क में अभी नया ट्यूबवेल किया गया है उसकी मिट्टी हटाई जाए एवं ट्यूबवेल को अंडरग्राउंड कर दिया जाए ताकि पार्क में जनता को असुविधा ना हो।
तथा लेडिस पार्क के बगल में अच्युतम व्यामशाला की दीवाल तोड़कर लेडीज पार्क का पाथवे बढ़ाया जाए ताकि आम जनता को बड़े हुए पथावे का लाभ मिल सके।
7 – तिगरा से पानी की सप्लाई प्रतिदिन की जावे।
8 – खासगी पार्क वार्ड 40 का संधारण किया जाए उसमे आठ वेंच लगाई जाए एवं ग्रिल की पुताई एंव पार्क का संधारण कराया जाए पार्क में लगी 10 पोल हंडिया का संधारण किया जाए
ज्ञापन देने वालों में सुधीर गुप्ता जिला उपाध्यक्ष भाजपा महानगर ग्वालियर एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम ग्वालियर, विजय बलेचा,राजीव गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, रवि रावत, उपेंद्र अत्रे, आदि लोग शामिल रहे


