Skip to main content

Aaj Tak24x7

ग्वालियर पुलिस का महिला व साइबर जागरूकता अभियान

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ‘‘गजराराजा स्कूल’’ में छात्राओं को महिला एवं साइबर संबंधी अपराधों के प्रति किया जागरूक

ग्वालियर। 28.03.2025। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर महिला जागरूकता व सायबर संबंधी अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत अति. पुलिस अधीक्षक शहर(मध्य) श्रीमती सुमन गुर्जर व डीएसपी महिला सुरक्षा ग्वालियर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में दिनांक 27.03.2025 को थाना कोतवाली अंतर्गत गजराराजा स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक मोहिनी वर्मा, थाना कोतवाली पुलिस स्टॉफ, गजराराजा स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती शालिनी सलूज सहित स्कूल के अध्यापकगण एवं स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं उपस्थित रही।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक मोहिनी वर्मा द्वारा छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को महिला सुरक्षा एवं नवीन महिला संबंधी अपराधों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा उन्हे मध्यप्रदेश पुलिस की डायल 100/112 सेवा, 1090 महिला हेल्पलाइन व 1930 साइबर हेल्प लाइन से भी अवगत कराया गया और उपस्थित छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिती में डरे नही और न ही किसी घटना को छुपायें। आपके साथ कोई भी घटना होने पर तत्काल अपने मात-पिता और पुलिस को सूचित करें। इस अवसर पर छात्राओं को आजकल हो रहे सायबर संबंधी अपराधों के संबंध में जानकारी देकर उनसे बचाव के संबंध में भी जानकारी दी गई। उनके द्वारा छात्राओं को मोबाइल के दुरूपयोग तथा सायबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, पॉलिसी फ्रॉड, गेम फ्रॉड के संबंध में अवगत कराया गया तथा समझाया गया कि आप सभी ऐसे फ्रॉडों से सावधान रहें और अपने परिचितों को भी इस संबंध में जागरूक करें। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को उनके भविष्य को सुरक्षित रखने हेतु करियर के संबंध में भी समझाइश दी गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in