Skip to main content

Aaj Tak24x7

अमरोहा. जनपद…….तहसील हसनपुर क्षेत्र के ग्राम नगलिया मुंशी में सहकारी संघ कुंदरखी भूड़ के सभापति करनसिंह के आवास पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात सुनते हुए।


इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्र सेवी संगठन संयोजक एवं बहुद्देशीय सहकारी समिति भदौरा के सभापति कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं एवं जनता से सीधे जुड़कर अपने मन की भावना के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित करने का काम किया है। श्री शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होता है। पार्टी की नीतियों को कार्यकर्ताओं के माध्यम से ही जनता तक पहुंचाया जा सकता है।
इस अवसर पर करन सिंह , वरिष्ठ चिकित्सक पुनीत गुप्ता जी, होशियार सिंह, रूपचंद चौहान, खड़क सिंह, राजेंद्र सिंह, पीतम सिंह, रघुवीर सिंह आदि मौजूद रहे।…. सवाददाता…….. मुशीर खान….. उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in