Skip to main content

Aaj Tak24x7

बस्ती में मेडिकल स्टोर संचालिका का घर में फंदे से लटकता मिला शव!

रिपोर्ट
शमसुलहक़ ख़ान
आज तक 24X7 न्यूज़ मण्डल ब्यूरो बस्ती

बस्ती। जिले के कप्तानगंज थानांतर्गत नकटीदेई में सड़क किनारे स्थित एक मकान में महिला का शव कुंडे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। कमरा अंदर से बंद था। सूचना पर पुलिस संग मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रवि कुमार मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में फील्ड यूनिट की जांच के बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारा और जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। सीओ कलवारी प्रदीप कुमार तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। नकटीदेई निवासी राकेश की शादी 24 अप्रैल 2018 को गौर थानाक्षेत्र के टिनिच बाजार निवासी पुष्पा देवी के साथ हुई थी। पुष्पा ने शादी के पहले ही डी-फार्मा और फार्मेसी कर ली थी। ससुराल आने के बाद वह लाइफ केयर फार्मेसी की दुकान चलाती थी। साथ में पति केयर इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक की दुकान करते हैं। दोनों का एक दो साल का बेटा भी है। घर पर सास ससुर भी साथ रहते थे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in