Skip to main content

Aaj Tak24x7

अनूपपुर पुलिस पर सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

लोगों का आरोप है कि तस्करों से जब्त गांजा को पुलिस वालों ने बेच दिया है. जब्त किए गए 80 किलो गांजा का पुलिस वालों ने मिलकर सौदा कर दिया. इसका पुलिस वाले 5 लाख रुपये में सौदा कर रहे थे, लेकिन बार्गेनिंग कर 3 लाख 80 हजार रुपये में बेच दिया गया.

कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल
सोशल मीडिया में अनूपपुर पुलिस के कार्य प्रणाली पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं. लोग पोस्ट कर रहे हैं कि आम जनता होती तो FIR दर्ज होती, लेकिन पुलिस कर्मी ही तस्कर निकले तो सिर्फ लाइन अटैच किया गया है. पूरा मामला अनूपपुर जिले के थाना भालूमाड़ा का है. ASI और अन्य पुलिस कर्मी गांजा तस्करों को पकड़ने गए थे. सोशल मीडिया के माध्यम से ये जानकारी लगी है कि इसकी जांच की जा रही है.
पुलिस वालों का मामले पर बयान
इस पूरे मामले में जब एडिशनल एसपी इसरार मंसूरी से बात हुई, तो उन्होंने बताया कि इस मामले में ASI अरविंद राय और SI राघव बागरी को SP कार्यालय अटैच कर दिया गया है. यह पूरी घटना 25 मार्च के शाम की बताई जा रही है.

रिपोर्ट दिनेश केवट
अनूपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in