Skip to main content

Aaj Tak24x7

दुद्धी में ईद-उल-फितर की धूम,नमाज अदा कर मांगी गई दुआ

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र ।कस्बे एवं आसपास के क्षेत्रों में ईद-उल-फितर की त्यौहार बड़े हर्षोल्लास व अकीकत के साथ मनाया गया ।ईद-उल-फितर के अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम बंधुओं ने अकीकत के साथ नमाज अदा किया और अमन चैन की दुआ मांगी । रजा जामा मस्जिद दुद्धी में 8:30 मौलाना नजीरुल कादरी ने तो मकतब जबरिया ईदगाह में 8:00 बजे हजरत नसीरे मिल्लत ने व 9 बजे गर्ल्स कॉलेज मल्देवा में मौलाना समीमुल कादरी ने नमाज पढ़ाया ।इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पूरे अकीकत के साथ नमाज अदा की और खुदा से इबादत कर अपने और प्रियजनों के सलामती के लिए दुआ मांगी। साथ ही देश में अमन चैन और शांति की दुआ मांगी।नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी। तत्पश्चात एक दूसरे के साथ मिठाइयां और उपहार बांट कर ईद-उल-फितर के त्यौहार को अपने प्रियजनों और दोस्तो व समुदायों के साथ मिलकर उत्साह पूर्वक मनाया।इस अवसर पर मुस्लिम बंधुओं ने एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाएं रखने का संदेश दिया।
सुरक्षा व्यवस्था में क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह और बड़ी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहे ।इस मौके पर मुख्य रूप से हाफिज़ मसऊद रजा, कारी उस्मान,कल्लन खान, राफे खान जुबेर आलम तबरेज़ अहमद कलीमुल्लाह खान फ़तेह मुहम्मद शाहिद अहमद मुहम्मद सैफ आदि मौजूद रहे ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in