Skip to main content

Aaj Tak24x7

रेणुकूट मुर्धवा मोड़ संदिग्ध अवस्था में स्त्री पुरुष की सड़क किनारे शव मिलने से, सनसनी।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

रेणुकूट सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेणुकूट नगर के मुर्धवा मोड़ वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर रविवार की सुबह दो अज्ञात शव स्त्री पुरुष की सड़क किनारे धूल मिट्टी की कणों में लपटी हालत मिली है। जिससे आस पास के क्षेत्रों में सनसनी व दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है, बताया जा रहा है कि आए दिन इस तरह की घटना सोनभद्र में निरंतर घटित होते देखे जा रहे हैं। जो एक पहेली की तरह सामने आ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आपको बता दें कि हाल ही में इस तरह की घटना रेणुकूट मुर्धवा में रेलवे पटरी पर एक स्त्री का शव संदिग्ध अवस्था में मिली थी। जिसकी प्रभाव लोगों के दिमाग से हटी नहीं की दूसरी घटना स्त्री पुरुष की शव को सामने लाकर रख दिया। जो इस घटना ने लोगों में और भी दहशत पैदा कर दिया है। इस दौरान मौके पर पहुंचे समाजसेवी डब्लू सिंह ने हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन को सुचना दी, सुचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in