• फरियादी को परेशान करने के उद्देश्य से आरोपी करता था आगजनी की घटना
• पुरानी कहासुनी को लेकर आरोपी देता था आगजनी की घटना को अंजाम
• पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले तब मिला आरोपी का सुराग
• आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकल व कटर जप्त
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस खरगोन श्री धर्मराज मीना के द्वारा थाना भगवानपुरा से विशेष पुलिस टीम का गठन कर घटना का खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया
।
घटना कारित करने का कारण –
पुलिस टीम ने आरोपी से घटना कारित करने के कारण के बारे मे पूछने पर उसने बताया कि करीब 2-3 साल पहले मयूर मालवीया फरियादी के घर के सामने किराये से रहता था । एक दिन किसी बात को लेकर फरियादी व उसकी पत्नी का घर में झगड़ा हो रहा था । झगड़ा ज्यादा होने से मैं और मेरी माँ पुष्पा हम दोनो पति-पत्नि को समझाने गये तब राजेन्द्र गुप्ता ने मेरी माँ को धक्का मारकर घर से बाहर कर दिया और बोला तुम हमारे पारिवारिक मामले में बोलने वाले कोन हो हमारे घर का छगड़ा हैं हम आपस में देख लेगें । राजेन्द्र गुप्ता ने मुझे व मेरी मां पुष्पा को धक्का मारकर अपने घर से बाहर कर दिया । यह बात मुझे अच्छा नही लगा और यह बात मेरे दिमाग में बैठ गई जिसके बाद मैंने सोचा इसका बदला मैं राजेन्द्र गुप्ता से लुगां । करीब एक से ढेड़ साल बाद मैं अपनी मोटर साइकल से मोहना आया राजेन्द्र गुप्ता की दुकान व घर देखा और अपनी मोटरसाइकल से पेट्रोल निकाल कर आग लगा दी । कुछ दिन पूर्व भी मैंने खरगोन की स्थानीय दुकान से कटर खरीदा और मकान में लोहे की रोशन दान को काट कर फिर आग लगा दी ।
पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकल एवं रोशनदान काटने मे उपयोग किया कटर को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।
आरोपी का नाम –
मयूर पिता हुकुमचन्द्र मालवीया उम्र 25 साल निवासी पिपझोपा हाल मुकाम गांधीनगर खरगोन
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी भीकनगाँव श्री राकेश आर्य के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी भगवानपुरा निरीक्षक श्री कैलाश चौहान के नेतृत्व मे सउनि मुकेश कुमरावत, सउनि नरसिंह मोरे, प्रआर 711 राजेंद्र कुशवाह, आर 520 हीरालाल धनगर, आर 494 प्रकाश सोलंकी, आर 1056 ऋषिकेश शर्मा,
सेगांव से दीपक गुप्ता कि रिपोर्ट


