
मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7 खंडवा जिले के लोकप्रिय सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल अपने परिजनों एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ 7 अप्रैल को तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर के गोमुख घाट से प्रातः 8:00 बजे मांनर्मदा का जल कलश भरकर वाहन द्वारा नर्मदा परिक्रमा यात्रा पर जाएंगे ओंकारेश्वर नगर परिषद अध्यक्ष पति श्री प्रकाश परिहार चेतन खंडेलवाल प्रमोद करोड़ी आदि ने बतलाया कि सांसद श्री पाटिल की गोमुख से आरंभ हो रही परिक्रमा यात्रा में मांधाता विधानसभा क्षेत्र के दबंग विधायक श्री नारायण पटेल बड़वाह विधायक श्री सचिन बिरला भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे वही खंडवा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर की भी आने की चर्चा है परिक्रमा यात्रा का समापन 12 अप्रैल को नर्मदा पूजन एवं ज्योतिर्लिंग दर्शन के के बाद होगा देश प्रदेश एवं लोकसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास को लेकर संसद के द्वारा यह यात्रा आरंभ की जा रही है वहीं भाजपा की स्थापना दिवस को लेकर भी परिक्रमा यात्रा विशेष रूप से आयोजित की जा रही है


