न्यूज़ = आज तक 24*7 चैनल वही जो सत्य दिखाये
*रिपोट=संदीप पाटीदार राणा*
मोबाईल नंबर = 9584875989 मध्यप्रदेश = जिला – खरगोंन
लोकेशन = मण्डलेश्वर

मंडलेश्वर: लोक संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को सार्थक करने वाली संस्था शिवांगिनी ने राम नवमी के अवसर पर अपने पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत पक्षियों के लिए शीतल जल एवं भोजन के लिए सकोरे, घरौंदे एवं बाजरे का वितरण किया। जूना श्रीराम मंदिर परिसर में रविवार श्री राम नवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के उपरांत शिवांगिनी की महिला सदस्यों द्वारा खुले आसमान में उड़ने वाले स्वतंत्र पक्षियों के भोजन, पानी के लिए सकोरे एवं निवास हेतु घरौंदे का निशुल्क वितरण की शुरुवात नगर परिषद अध्यक्ष विश्वदीप मोयदे को सकोरा एवं घरौंदा देते हुए की।
संस्था के सूत्रधार संजीव मोयदे ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवांगिनी, निमाड़ लोक संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण मंच का गठन निमाड़ की लोक संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से किया गया है। मोयदे ने आगे बताया कि इसी उद्देश्य के फलस्वरूप जल जंगल जमीन हमारी जिम्मेदारी है और इनसे जुड़े पशु पक्षी मछलियां इत्यादि के लिए भी हमारी जिम्मेदारी उतनी ही बनती है। इस कड़ी में संस्था शिवांगिनी ने भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए शीतल जल एवं भोजन की व्यवस्था, नगर के प्रत्येक घर में उपलब्ध हो, इस उद्देश्य से निशुल्क सकोरे में बाजरा डाल कर वितरित किए गए। इसके साथ ही आम जानो को रहे राजेंद्र पाटीदार एवं विजय पाटीदार द्वारा उपलब्ध करवाए गए घरौंदे भी निःशुल्क वितरित किए गए। निःशुल्क सकोरे वितरण के साथ संस्था के सदस्यों द्वारा नगरवासियों को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जल-जमीन-जंगल का रक्षण, घर के सभी सदस्यों के जन्मदिन पर उनके नाम से एक पौधारोपण, मां नर्मदा को स्वच्छ एवं पवित्र रखने, प्रकृति से प्रेम करने एवं प्रतिदिन पक्षियों के लिए दाने एवं जल की व्यवस्था करने का संकल्प भी दिलवाया गया। संस्था की सदस्याएं प्राची पटवारी, डॉ जूही तवर, दिव्या मोयदे, प्रज्ञा मोयदे, अर्चना उपाध्याय, नेहल उपाध्याय एवं निधि डोंगरे इस अवसर पर उपस्थित थी।


