Skip to main content

Aaj Tak24x7

जंगली सुअर से बाइक टकराया, प्रधान घायल।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के गौरसिंहा गांव के दुशमानी टोला में जंगली सुअर से बाइक टकरा गई। जिससे बाइक सवार तुर्रीडीह के ग्राम प्रधान विध्वन्त घसिया गंभीर रूप से घायल हो गए।
सोमवार की सुबह 10 बजे मिली जानकारी अनुसार प्रधान गांव के परसाहि टोला से पंचायत कर अपने घर वापस लौट रहे थे इसी दरमियान रास्ते में अचानक जंगली सुअर सड़क पर आ गयाऔर बाइक से टकरा गया। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिसमें तुर्रीडीह ग्राम प्रधान विध्वन्त घसिया गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलावस्था में इलाज हेतु उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया। जहाँ इलाज चल रहा है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in