इलाहाबाद बैंक से शुरू हुई प्रभु राम का जन्मोत्सव समारोह मनाया
जगह जगह हुआ रामभक्तों का स्वागत
संवाददाता अभिषेक कुमार आज तक 24×7 न्यूज़ ब्यूरो चीफ जालौन
कदौरा (जालौन)
कंदौला/जालौन मंगलवार को रामनवमी के पावन अवसर पर कदौरा में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव समारोह तथा भव्य शोभायात्रा का आयोजन धूमधाम पूर्वक किया। शोभयात्रा में हज़ारों रामभक्तों ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा में डीजे की धुन पर भक्तगण जमकर थिरके व जय श्री राम के जयकारे लगाए। शोभायात्रा में विभिन्न झांकिया व बहरूपये मुख्य आकर्षण का केंद्र रहें। वही नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देवी देवताओं का रुप धारण कर लोगों को आशीर्वाद दिया।
मंगलवार को नगर के कदौरा स्थित इलाहाबाद बैक से भगवान राम का जन्मोत्सव समारोह धूमधाम पूर्वक मनाया गया। इसके उपरांत मंदिर के बाहर एकत्रित हुए हज़ारों रामभक्तों ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर शोभायात्रा की शुरुआत की। शोभायात्रा में घोड़े नृत्य कर रहे थे, हाथी बने कलाकारों, बहुरूपियों ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। शोभायात्रा में रथवाहनों पर झांकियां शामिल की गई थीं, जिनमें नन्हे मुन्हे बच्चे देव व दैवीय स्वरूप धारण किये हुए थे। जगह जगह महिलाओं ने उनका पूजन अर्चन किया। हज़ारों की संख्या में मौजूद रामभक्त डीजे में बज रही रामधुन पर नृत्य करते हुए व जय श्री राम के नारे लगाते हुए शोभायात्रा को सुशोभित कर रहे थे। नगर में जगह-जगह तोरण द्वार बनाये गए थे, शोभयात्रा इलाहाबाद बैंक से शुरू होकर मुख्य मेन बाजार होते हुए रामलीला मैदान राम-जानकी मन्दिर पुराना थाना बस स्टैंड दुर्गा माता मन्दिर में रीति-रिवाजों से शोभायात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह समाजसेवियों ,राजनैतिक व गैर राजनैतिक लोगों स्टॉल लगाकर रामभक्तों का स्वागत किया। शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं अपने अपने बैनरों के साथ ने देवी देवताओं की झांकियों के साथ शोभायात्रा में चल रहे थे। अनिल नामदेव धर्मेंद्र गुप्ता रेडीमेड विनोद सिंह धर्मेंद्र विश्वकर्मा मोनू गुप्ता ओपन गुप्ता हरी गुप्ता अमित गुप्ता अभिषेक कुमार महेश गुप्ता सभासद नगर पंचायत कदौरा हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
एसपी के कुशल नेतृत्व सुरक्षा व्यवस्था के रहे पुख्ता इंतजाम
कदौरा थाना प्रभात सिंह नंदकिशोर यादव राजकुमार सिंह सिंह विमलेश कुमार यादव कालपी थाना आटा थाना सभी थानों के थाना अध्यक्ष मौजूद रहे


