कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने ट्रांसपोर्ट नगर में लगी आगजनी की घटना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया और राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने घटना के कारणों की जांच के आदेश भी दिए हैं और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।


