
थाना मुरार पुलिस ने एक वाहन चोर को पकड़कर एमपी हॉउस के पास से चोरी गये ट्रेक्टर-ट्रॉली को नूराबाद क्षेत्र से किया जप्त
ग्वालियर। दिनांक 09.04.2025 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य) श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये।
वरिष्ठ अधिकारियों केे निर्देशों के परिपालन में प्रभारी सीएसपी मुरार सुश्री हिना खान के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मदन मोहन मालवीय के द्वारा बड़गांव चौकी प्रभारी उप निरी. दिनेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम को अपराध क्रमांक 151/25 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गये मशरूका तथा अज्ञात आरोपी की पतारसी करने के हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये जाकर संदिग्ध व्यक्ति को चिन्हित किया गया। दिनांक 08.04.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 01.04.2025 को एमपी हॉउस के पीछे जो ट्रैक्टर चोरी हुआ था उसे वहीं पर काम करने वाले लड़के द्वारा चोरी किया गया है। पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर हाईवे के पास से उक्त संदिग्ध को पकड़ लिया गया और नाम व पता पूछने पर उसने ग्राम सिकरोदा, थाना आंतरी जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। पुलिस द्वारा की गई गहन पूछताछ में उसके द्वारा छर्रा का पुरा थाना नूराबाद जिला मुरैना एवं एक अन्य के साथ मिलकर ट्रेक्टर-ट्रॉली चोरी कर नूराबाद क्षेत्र में छर्रा का पुरा के पास पहाड़ के पीछे छिपाकर रख दिया है। मुरार पुलिस की टीम ट्रेक्टर-ट्रॉली को बरामद करने हेतु पकड़े गये आरोपी को साथ लेकर नूराबाद थाने पहुंचे और ग्राम छर्रा का पुरा में पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर चोरी गये ट्रेक्टर-ट्रॉली को पहाड़ी के पीछे जंगल से बरामद किया गया। थाना मुरार पुलिस ने चोरी गये ट्रेक्टर-ट्रॉली को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपी से उसके साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरणः– फरियादी शिवम उर्फ कृष्णप्रताप सिह राजावत उम्र 28 साल निवासी पचपेड़ा तिराहा लहार, थाना लहार हाल-बड़ागाव मुरार में ने थाना मुरार में रिपोर्ट लेख कराई थी कि वह अपने स्वराज 735 एफ.ई. ट्रैक्टर से पिछले करीब 3 माह से ईटों का काम ग्वालियर में कर रहा था। दिनांक 13.03.2025 को उसने अपना ट्रेक्टर-ट्रॉली को अंकित के प्लॉट में खड़ा कर दिया था, कुछ दिनों बाद मैने देखा तो मुझे मेरा नीले रंग का स्वराज ट्रेक्टर क्रमांक एमपी30-एबी-0863 व हरे रंग की ट्रॉली नहीं मिली जिसकी आसपास सीसीटीव्ही कैमरा देखने पर पता चला कि दिनांक 01.04.25 के रात्रि करीब 11.30 बजे कोई अज्ञात लड़का मेरे ट्रेक्टर-ट्रॉली को चलाकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना मुरार में अप0क्र0 151/25 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
बरामद मशरूका:- नीले रंग का स्वराज ट्रैक्टर क्रमांक एमपी30-एबी-0863 व हरे रंग की ट्रॉली कीमती लगभग 01 लाख 60 हजार रूपये।
सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मदन मोहन मालवीय, बड़गांव चौकी प्रभारी उप निरी. दिनेश सिंह, प्र.आर. भानसिंह, आर. नीरज यादव, आर. नरेश भोज, आर. सुनील लोधी, आर. बृजेश कौरव, आर. सुनील शर्मा, आर. योगेंद्र सिकरवार, आर. संजय गुर्जर, आर. अनिल मावई की सराहनीय भूमिका रही।


