रिपोर्ट अजय सिंह सीतापुर उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक सीतापुर चक्रेश मिश्र द्वारा जनपद में अवैध शराब निष्कर्षण, बिक्री एवम् परिवहन की रोकथाम के लिये इन कार्यों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह के कुशल मार्ग दर्शन एवं क्षेत्राधिकारी बिसवां सतीश शुक्ल के प्रभावी पर्यवेक्षण में थाना सकरन पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध शराब विक्रय आदि करते हुए कुल एक दर्जन शातिर अभियुक्तों को भिन्न भिन्न स्थानों से कुल 162 लीटर अबैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है तथा उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के दौरान मौके पर मिली करीब 4050 लीटर लहन को नष्ट किया गया । उक्त अवैध शराब बरामदगी के संबंध में थाना सकरन पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


