Skip to main content

Aaj Tak24x7

राष्ट्रीय लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए मध्यप्रदेश टीम दल रवाना, जबलपुर संभाग के खिलाडी भी मध्यप्रदेश टीम दल में शामिल

जयराज चौधरी की रिपोर्ट

बरेला/जबलपुर – गोवा में 14 से 17 अप्रैल तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए मध्यप्रदेश की टीम रवाना हुई जिसके कोच मयंक साहू और सहायक कोच अनुराग व्यास होंगे इस टीम में जबलपुर सहित राज्य के अन्य जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। मध्यप्रदेश टीम का नेतृत्व आदित्य नवेरिया करेंगे और उप कप्तान अनमोल बर्मन रहेंगे । टीम में शामिल अन्य खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है – अभय, अनुराग, हितेश,सौरभ,
मोहित, शिवम, धर्मेंद्र, शरद, अंकित, सत्येंद्र, प्रियांशु और राजकुमार।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही टीम से जबलपुर के क्रिकेट प्रेमियों को विशेष उम्मीदें हैं, क्योंकि कई खिलाड़ी जिले से ताल्लुक रखते हैं और पहले भी राज्य तथा जिला स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन कर चुके हैं। यह टूर्नामेंट न केवल खिलाड़ियों के लिए प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्रदान करेगा बल्कि भविष्य में उच्च स्तरीय चयन के लिए एक महत्वपूर्ण मंच भी सिद्ध हो सकता है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in