
कॉन्ट्रेक्टर से किराए पर दो कार लेकर हड़पने का आरोप, तकादे पर कार्यालय बुलाकर पीटे, पुलिस
आयुक्त के आदेश पर कार्रवाई
न्यूज आगरा खुद को मीडिया जगत से जुड़ा बताकर आरोपित ने ठेकेदार से दोस्ती की। बातों में फंसकर दो कार किराए पर ले ली। ठेकेदार के परिचित की पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। 25 लाख रुपए नगद ले लिए। तकादा करने पर कार्यालय बुलाकर मारपीट
की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस आयुक्त के आदेश पर मलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
धनौली, मलपुरा के आशीष पाराशर ने पुलिस को बताया कि ताजगंज के कहरई मोड, रश्मि बिहार का हिमेश खुद को एक दैनिक अखबार का संपादक बताता था
पुलिस अधिकारियों में अपनी पेठ बताकर फसाया। आशीष पाराशर का सरकारी विभागों में गाड़ियां लगाने का काम है
हिमेश ने उनसे दो कार किराए पर ले ली कुछ समय तक किराया देता रहा इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक का हवाला देकर 1,56 000 का मोबाइल ले लिया रकम थोड़ी-थोड़ी कर लौटने का वादा किया इसके बाद उसने पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा दिया उन्होंने एक के लिए बात की हिमेश ने बहाने से 25 लख रुपए ले लिए। इसके बाद आरोपित
काफी समय तक झांसा देता रहा। जब उनके ऊपर दबाव बना तो हिमेश से तकादा किया। आरोपित ने 8 जनवरी, 2025 को अपने नेहरू एनक्लेव स्थित कार्यालय बुलाया। वहां आरोपित ने उनके ऊपर रिवाल्वर तान कर धमकाया। रुपए मांगने पर मुकदमे में फसाने की धमकी दी। उसके बॉडीगार्ड बंदूक धारी गजेंद्र और चालक रंजीत ने उन्हें पकड़ कर मारपीट की। उनके साथ आए साथियों ने उन्हें बचाया।
आरोपित पूर्व में भी एक भाजपा नेता से इसी तरह ठगी के विवादों में फंस चुका है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड ने थाना मलपुरा को जांच के आदेश दिए।जांच के बाद हिमेश के बॉडीगार्ड गजेरंजीत सिंह पर मुकदमा दर्ज


