Skip to main content

Aaj Tak24x7

भारतीय जनता पार्टी के 46 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पार्टी के दिशा निर्देश के अनुसार गांव चलो अभियान के चलते आज तहसील हसनपुर के ग्राम नगलिया मुंशी व हरियाना में प्रवासी के रूप में पहुंचकर बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति व पन्ना प्रमुख के साथ बैठक की व भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस एवं 8 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी की नीति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे विस्तार से जानकारी दी गई।

अमरोहा…………………… जनपद…………..

इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्र सेवी संगठन संयोजक एवं सभापति कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई। स्थापना के समय से ही भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित को लक्ष्य मानकर बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर व समाजसेवी महान विचारक ज्योति बा फुले के सिद्धांतों के अनुसार समाज में समानता के सिद्धांत का पालन करते हुए कार्य कर रही है । परिणाम स्वरूप देश में राष्ट्रवाद, सुरक्षा में वृद्धि हुई है । सीमा पर सेना के जवानों को दिए गए आत्मनिर्णय के अधिकार के चलते सीमा की सुरक्षा में वृद्धि हुई हैऔर आतंकवाद की घटनाओं में कमी आई है।
इस मौके बूथ अध्यक्ष महिपाल सिंह ,मंडल उपाध्यक्ष विजय चौधरी, चंद्र प्रकाश शर्मा , अंकित सागर, दीपक आदि मौजूद रहे।…………… सवाददाता……. आज तक. 24×7…………. मुशीर खान…… अमरोहा…. उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in