आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट
दुद्धी सोनभद्र।हाथीनाला थाना क्षेत्र के हाथीनाला के जंगल मे रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे एक पीकअप में एक हाइवा ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे पीकअप सामने खड़ी बलकर वाहन से जाकर टकरा गया। घटना में पिकअप सवार 22 वर्षीय सुरेंद्र कुमार पुत्र रामसुधार निवासी बभनी थाना बभनी, 49 वर्षीय विजय कुमार निवासी ग्राम पोखरा थाना बभनी दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया। जहाँ इलाज चल रहा है।


