मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7 ओंकारेश्वर तीर्थ नगरी के समीपस्थ नर्मदा नदी के दक्षिणी तट खेड़ी घाट पर स्थापित श्री वीर हटीला हनुमान मंदिर पर जन्म महोत्सव पर्व का कार्यक्रम श्रद्धा भक्ति सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा के साथ प्रातः से ही आरंभ हुआ इस अवसर पर श्री वीर हकीले सिद्ध हनुमान मंदिर पर भव्य श्रृंगार आरती के साथ ही महाप्रसाद का वितरण भी किया गया भक्तों के संकटों को शीघ्र हरण करने वाले श्री वीर हटीला श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पर 7 मंगलवार या सात शनिवार को दर्शन एवं सिंगार करने से सारी मनोकामनाएं जहां पूर्ण होती है वही संकटों का भी शीघ्र निवारण होता है मां नर्मदा के उत्तर तट मुखी यह भव्य प्रतिभा भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करती है जो इस क्षेत्र में प्रथम उत्तर मुखी पंचमुखी हनुमान के रूप से जाने जाते हैं आश्रम के पुजारी संस्थापक पंडित मुकेश शुक्ला ने बतलाया कि यहां प्रति मंगलवार एवं शनिवार को पवन पुत्र का गुणगान भी किया जाता है


