रिपोर्ट
शमसुलहक़ ख़ान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

बभनान, बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर गौर मंडल में स्वच्छता अभियान चलाया और अम्बेडकर मूर्तियों पर दीप प्रज्वलित किए। मुख्य कार्यक्रम सोमवार सुबह आयोजित हुआ, जिसमें बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। यह आयोजन गौर मंडल के कछिया मानधाता, कटया नौडीहा, बलुआ चौबे, बभनगांवा, जगदीशपुर, नर्थरी के बूथों पर सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष गौर राजेश कमलापुरी के अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि रहे राधेश्याम कमलापुरी भाजपा किसान मोर्चा क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र, आनन्द सिंह कलहंस, जटाशंकर शुक्ला। ब्लांक प्रमुख प्रतिनिधि, श्याम बहादुर सिंह, अमरदीप शुक्ला, दीपक सिंह, आशीष सिंह, राजकुमार पाठक, कृष्ण कुमार तिवारी, प्रदीप दूबे, सोनू सिंह, महबूब खान, मुस्ताक़ अहमद, दीपक जायसवाल, पवन पांडेय, सुरेश गुप्ता, दिलीप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


