रिपोर्ट
शमसुलहक़ ख़ान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

गोरखपुर:यशोधरा ऑडिटोरियम राजकीय बौद्ध संग्रहालय तारामंडल गोरखपुर में आयोजित FRCT कार्यशाला में बस्ती व गोरखपुर मंडल के ब्लॉक/जिला पदाधिकारी सैकड़ों की संख्या में पूरे उत्साह और जुनून से पहुंचे।
संस्थापक मंडल, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अमृता ओझा, ममता मौर्य, सोनाली गौतम व किरन कुमारी ने मनमोहक सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर शमा बांध दिया। कार्यक्रम के अगले क्रम में जनपद महराजगंज जिलाध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी, देवरिया जिलाध्यक्ष शुभम शर्मा, गोरखपुर जिलाध्यक्ष आदित्य भास्कर, बस्ती जिलाध्यक्ष अरुण मिश्रा, कुशीनगर जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र बहादुर सिंह, सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष सुभाष उपाध्याय और संतकबीर नगर जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा सहित पूरी जिला टीम, ब्लॉक टीम व ग्राम प्रभारी को मंच पर बैठकर संस्थापक मंडल द्वारा सम्मानित किया गया।
FRCT के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष रानी सिंह कुशवाहा, प्रदेश महामंत्री रामकुमार चाहर, प्रदेश कोषाध्यक्ष रविंद्र नाथ मिश्रा और प्रदेश सचिव मोहम्मद अय्यूब अंसारी का गोरखपुर प्रथम आगमन पर ऐतिहासिक व जोरदार स्वागत हुआ।
स्वागत के उपरांत अपने संबोधन में अशोक यादव प्रदेश कोर टीम सदस्य व प्रणव कुमार द्विवेदी द्वारा FRCT के उद्देश्यों व कार्यों के बारे में बताया गया।
प्रदेश सचिव मोहम्मद अय्यूब अंसारी द्वारा वेबसाइट से संबंधित सभी बिन्दुओं पर तकनीकी जानकारी दिया गया।
संस्थापक महेन्द्र कुमार वर्मा ने FRCT नियमावली एवं बेटी विवाह शगुन योजना की नियमावली की विस्तृत जानकारी देते हुए अपने संबोधन में कहा कि FRCT सर्वजन के लिए वरदान है, इसमें प्रोफेशन व्यवसाय का कोई भेद भाव नहीं है, मानव मात्र समझकर किसी वैधानिक सदस्य पर आर्थिक संकट आने पर पारदर्शी तरीके से नियमानुसार परस्पर आर्थिक सहयोग सीधे उक्त सदस्य या सदस्य के नॉमिनी के बैंक खाते में कराया जाता है।
संबोधन के क्रम में सह-संस्थापक चंद्र शेखर सिंह, चरन सिंह, जनार्दन यादव, नवागत प्रदेश अध्यक्ष रानी सिंह कुशवाहा, प्रदेश महामंत्री रामकुमार चाहर, प्रदेश कोषाध्यक्ष रविन्द्र नाथ मिश्रा, प्रदेश कोर टीम से लवकुश वर्मा, पप्पू पासवान, सचिन कुमार, प्रमोद गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव,शिव शरन सिंह द्वारा सभी को संबोधित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश कुशवाहा जी द्वारा किया गया और संचालन देवेश पाण्डेय जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम प्रभारी शिव शरन सिंह,आदित्य भास्कर, मनीष यादव की महती भूमिका रही। कार्यशाला में गोरखपुर बस्ती मण्डल के मण्डल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी व ग्राम प्रभारी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित हुए।


