एंकर _ बालाघाट जिले से पूरे देश को शांति और आपसी भाईचारा यानी कौमी एकता का संदेश देने वाली विकास खंड वारासिवनी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रामपायली जहां विशाल भव्य राम मंदिर, पाक – ए – मस्जिद ,और पवित्र कैथोलिक चर्च एक लाइन में खड़े अपने-अपने अनुयायियों का नेतृत्व कर रहे हैं ! सभी धर्म अपने – अपने लिये और उत्सव सबके लिये .को चरितार्थ करते हुए ग्रामवासी सभी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजनों में एक दूसरे को सहयोग प्रदान करते है. यहां आज तक कोई सांप्रदायिक वाद विवाद देखने, सुनने और ना ही पढ़ने को मिलता हैं! इसी कड़ी में आज प्रेरणा स्थल अशोक बुद्ध विहार वार्ड नंबर 6 में परम पूज्य डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 134 वीं जयंती पूर्व जनपद सदस्य ममता गजभिए नेतृत्व में आयोजक समिति रामपायली द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाई गई जिसमें बौद्ध उपासकों सहित सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया सर्वप्रथम प्रातः भगवान बुद्ध एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को पुष्प माला अर्पित कर पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात युवाओं द्वारा बाइक रैली निकाल नगर भ्रमण किया गया शहीद स्मारक भगत सिंह तिराहा में बौद्ध जनों द्वारा सरदार भगत सिंह की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया , प्रेरणा स्थल सम्राट अशोक बुद्ध विहार बिहार में दिनभर परित्राण पाठ का वाचन किया गया संध्या के समय कैंडल मार्च निकाल शांति का संदेश दिया गया , बच्चों द्वारा भीम गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुति ने मन मोह लिया और अंत में सामूहिक स्वरुची भोज ,महा प्रसाद वितरण कर उत्सव का समापन किया गया ! . आज तक 24 * 7 न्यूज़ के लिए रामपायली से सुशील श्रीवास की रिपोर्ट


