Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना कोतवाली पुलिस की सटोरिया के खिलाफ कार्यवाही

थाना कोतवाली पुलिस ने खुर्जावाला मोहल्ला से सट्टा पर्ची पर दांव लगाते हुये एक सटोरिया को पकड़कर उसके खिलाफ की कार्यवाही

🔴 सटोरिया से कुल 1185/- रुपये नगद एवं दो सट्टा पर्ची की जप्त।

ग्वालियर। 15.04.2025। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान ने अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में भ्रमण कर जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लश्कर श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली उनि0 मोहिनी वर्मा के नेतृत्व में थाना बल की टीम द्वारा दिनांक 15.04.2025 को मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुये थाना कोतवाली क्षेत्रातंर्गत खुर्जावाला मोहल्ला से एक सटोरिया को सट्टा पर्ची पर दांव लगाते हुआ पकड़ा, जिसने पूछताछ में स्वयं को बालाबाई का बाजार, लश्कर जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये सटोरिये के पास से दो सट्टा पर्ची एवं 1185 रुपए नगद जप्त किए गए। पकड़े गये सटोरिये के विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट की कार्यवाही की गई।

जप्त मशरूका: सटोरिया से कुल 1185 रूपये नगद व दो सट्टा पर्ची जब्त की गई।

सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उनि0 मोहिनी वर्मा, प्र.आर. अवधेश सिकरवार, आरक्षक कोमल सरल, आर. राजेश मंडेलिया की सराहनीय भूमिका रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in