Skip to main content

Aaj Tak24x7

ओंकारेश्वर तीर्थ नगरी को स्वच्छ निर्मल सुंदर श्रद्धालुओं को सुविधाजनक व्यवस्था मिले यह हम आप सभी का दायित्व.

जिला कलेक्टर श्री गुप्ता. मुकेश शुक्ला आज तक. 24 * 7 खंडवा जिला कलेक्टर श्री ऋषभ गुप्ता जब से खंडवा जिले में पदस्थ होकर आए हैं उन्होंने तीर्थ नगरी ओकारेश्वर को नंबर एक बनाने के लिए पुरजोर प्रयास आरंभ कर दिए कलेक्टर श्री गुप्ता ने तीर्थ नगरी में संबोधित करते हुए कहां की तीर्थ नगरी मैं आने वाले श्रद्धालुओं को हर संभव सुगम सुविधा प्रदान करना है।
इसके लिए हमें लगातार अनेक जगहों पर सुधार करना पड़ेंगे। ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए बड़ी श्रद्धा आस्था के साथ यहां लाखों तीर्थ यात्री आवागमन करते हैं जो आम भक्त सामान्य द्वार से दर्शन के लिए प्रवेश करते हैं। उनकी सुविधाओं पर हमें ज्यादा ध्यान देना है। ताकि उन्हें दर्शन कम समय में मिल सके ज्यादा अधिक समय नहीं लगे। असुविधा के शिकार नहीं हो।
तीर्थ की व्यवस्थाओं को लेकर यह बात मौजूद अधिकारीजनों से कही।
मां नर्मदा में नगर के विभिन्न स्थानों से मिल रहे सीवरेज के पानी के ट्रीटमेंट में बरती जा रही लापरवाही के लिए MPUDC के अधिकारियों को पर नाराज हुए
प्रशासनिक अधिकारियों के साथ
जेपी चौक पहुंचकर आसपास के दुकानदारों से पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने के निर्देश भी दिए। उन्हें तीर्थ को स्वच्छ सुंदर रखने में जागरूक रहने को कहा।
साथ जेपी चौक पर तीर्थयात्रियों की सुविधा हेतु टीन शेड लगाने के निर्देश भी दिए। पुराने पुल पर धूप से परेशान होते शिव भक्तों को देख पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर प्रतीक मंडलोई को डिस्टेंस बनाकर पुल की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए छांव का इंतजाम करने के निर्देश भी दिए।
बढ़ चौक में छावदार शेड लगाने के निर्देश भी दिए।
मंदिर परिसर में पहुंचकर तीर्थयात्रियों से दर्शन के अनुभव भी लिए। साथ ही मंदिर परिसर से लगे रैंप में तीनों मंजिलों पर बने हॉल का उपयोग नहीं किए जाने को लेकर श्री गुप्ता ने मंदिर संस्थान के कर्मचारी से कहा कि तीन बड़े बड़े हॉल बने हुए है यहां ताला क्यों लगा रखा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खोला जाए
मंदिर परिसर में कही भी साइन बोर्ड नहीं लगे हुए है। जिससे यात्री भ्रमित हो जाते हैं।
बहता पानी रैप की बिल्डिंग को खराब कर रहा है। आउटलेट की कार्य किया जावे।
मुख्य मंदिर मार्ग में श्रद्धालुवा के लिए पंखे लगवाए जाने के निर्देश भी दिए।
शनिवार रविवार सुबह 07 से 09 बजे तक विशेष दर्शन हेतु ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के निर्देश भी दिए।
ओंकारेश्वर मंदिर की वेबसाइट में भक्तों को सरल रूप से जानकारी मिल सके
ओकार भोजन प्रसादालय के समीप बने विश्राम स्थल एवं नगर परिषद के निषादराज भवन को तीर्थयात्रियों खोले जाने के निर्देश भी दिए। दोनों भवन ओंकारेश्वर मंदिर संस्थान द्वारा संचालित किए जायेगे। पवित्र नगरी में यह पहली बार देखने में आया कि संपूर्ण खंडवा जिले की प्रशासनिक अधिकारियों की टीम गंभीरता पूर्वक भ्रमण करते हुए आने वाले श्रद्धालुओं को श्रेष्ठ सुविधा मिल सके भीषण गर्मी पसीना बहाते हुए पुनासा एसडीएम श्री शिवम प्रजापति, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी, एसडीओपी रविंद्र बोयत,तहसीलदार राजन सस्तीया,सीएमओ संजय गीते,टीआई अनोख सिंधिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी गण भ्रमण पर रहे ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in