

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट
दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दिघुल में 16 अप्रैल बुधवार कों दिनेश कुमार यादव उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र प्रेमचंद यादव, निवासी ग्राम दिघुल (यादव बस्ती ) का शव अपने नए मकान के पीछे संदिग्ध परस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। जिसकी खबर ने क्षेत्रों में सनसनी सा माहौल उत्पन कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आपको बता दें कि
मृतक दुद्धी के निजी मिशन अल्ट्रासोनोग्राफी / डायग्नोस्टिक सेंटर निकट (हीरो मोटर साईकिल सो रूम ) दुद्धी के सामने काम करता था। जो मंगलवार की रात्री खाना खाने के उपरांत नवीन निर्माणाधीन मकान पर सोने के लिए गया था। जिसे समय पर पुराने घर नहीं लौटने के क्रम में बुधवार कों प्रातः बड़ा भाई आलोक यादव भाई को देखने नये निर्मित मकान पर पहुंचा तों भाई घर के अंदर नहीं मिला और फिर बाहर निकल कर इधर उधर देखने पर मकान के पीछे नजर आया जो भाई मृत अवस्था में औंधे मुंह पड़ा मिला जिसे देख बड़ा भाई अवाक रह गया। और चीख पुकार शुरू कर दिया जिसे सुन ग्रामीणों की भीड़ इक्कठा हो गई। घटना की सूचना परिजनों ने ग्राम प्रधान जगत नारायण व थाना कोतवाली दुद्धी को दी। घटना की सूचना पर पुलिस क्षेत्रा अधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी मनोज कुमार सिंह चौकी इंचार्ज अमवार, पुलिस और फोरेंसिक टीम सूचना उपरांत पहुंची।
परिजनों के अनुसार मृतक रात्रि में अपने पुराने मकान से खाना खाकर नये मकान पर सोने गया था। जिसके मृत शरीर पर कई जगहों पर जख्म होने का निशान बताए गए हैं। जिससे परिजनों ने हत्या होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा उपरांत अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।


