
जब गत वित्तीय वर्ष शुरू हुआ था तो किसानों को ऋण देते समय तीन प्रतिशत वार्षिक व्याज के बारे में बताया गया था। लेकिन अब वसूली के समय भ्रम की स्थिति बनी हुई है और 7 प्रतिशत वार्षिक व्याज की बसूली किसानो से की जाने लगी है। जबकि कुछ सहकारिता विभाग के अधिकारी 365 दिन से कम समयावधि के ऋण के लिए तीन प्रतिशत व्याज वसूली की ही बात कर रहे हैं। 7 प्रतिशत व्याज वसूली को लेकर किसानो में आक्रोश है। राष्ट्र सेवी संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने जिलाधिकारी अमरोहा से संज्ञान लेते हुए 365 दिन से कम समय वाले ऋण पर तीन प्रतिशत की वसूली सुनिश्चित करने की मांग जिलाधिकारी अमरोहा से की है ।सवाददाता…….मुशीर खान. अमरोहा


