Skip to main content

Aaj Tak24x7

मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत परिवार परामर्श केन्द्र मेंविवाहित जोड़े ने आपसी मतभेद को छोड़कर एक साथ रहने को हुए राजी

रिपोर्ट अजय सिंह सीतापुर उत्तर प्रदेश

जनपद सीतापुर पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री चक्रेश मिश्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक “उत्तरी” आलोक सिंह के पर्यवेक्षण में दिनांक 19.04.25 को मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत परिवार परामर्श केंद्र पुलिस लाइन सीतापुर में पति-पत्नी से संबंधित पारिवारिक विवादों को प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र एवं काउंसलर के द्वारा शिकायतकर्ता व विपक्षीगणों को सुनकर काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान शालिन्द्री पत्नी जियाराम निवासी ग्राम बसन्तापुर थाना तंबौर जनपद सीतापुर ने आपसी मतभेद दूर कर एक साथ रहने को राजी हुए एवं परिवार परामर्श केंद्र द्वारा उनकी विदाई कराई गई। काउंसलिंग के दौरान प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र उ.नि. मधु यादव, महिला आरक्षी गीता, महिला आरक्षी कल्पना, काउंसलर श्री विकास वर्मा एवं श्रीमती मांडवी मिश्रा आदि मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in