

- झरने के गंदे पानी पीने को मजबूर आदिवासी परिवार
**आशुतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट **
सिंगरौली / चितरंगी
ग्राम पंचायत खम्हरिया के ग्राम नदवनिया के धर्मदेवा टोला आदिवासी बस्ती के लोग साफ पानी पीने के लिए तरस रहे है। बता दे की इस मोहल्ले मे 30 से 35 घरों की आबादी है जहा लगभग 250 लोग निवास रत है जहा पानी की बहुत ज्यादा किल्लत है, हैंडपंप व अन्य जल श्रोत सुख गए है जिससे मोहल्ले में पानी की समस्या है ग्रामीण उपलब्ध एक मात्र झरने के गंदे से पानी पीने को मजबूर है। ग्रामीण लोगो का कहना है की गर्मी के दिनों में पानी की बहुत ज्यादा समस्या होती है । युवा समाजसेवी लाल सुन्दर सिंह का कहना है की गर्मी के दिनों में मोहल्ले के लोगो को पानी की बहुत ज्यादा किल्लत रहती हैं मोहल्ले के लोग साफ पानी पीने को तरसते है। प्रशासन से आग्रह है की मोहल्ले वासीयो को साफ पानी पीने के लिए पानी के टैंकर को उपलब्ध कराया जाए। साथ ही मोहल्ले के महिलायो व ग्रामीणों ने भी शासन का प्रशासन ध्यान आकर्षित करते हुए स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने का निवेदन किया है।


