Skip to main content

Aaj Tak24x7

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

बभनी सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी चौना संपर्क मार्ग स्थित घघरा बाजार के समीप रविवार की रात्रि शादी की निमंत्रण पर जा रहे बाइक सवारों की अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई जिससे एक ही बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार आपको बता दें कि जगदीश प्रसाद पुत्र रामनारायण उम्र करीब 30 वर्ष वीरबहादुर पुत्र रामनारायण उम्र करीब 25 वर्ष और रामकेश पुत्र रामचरित तीनों निवासी नगवां दुद्धी के बताए गए हैं। जो एक ही बाइक पर सवार होकर खोतोमहुआ बभनी सोनभद्र के लिए निमंत्रण पर जा रहे थे की घघरा बाजार के समीप पहुंचते ही बाइक की संतुलन बिगड़ गई और अनियंत्रित होकर सीधा पेड़ से जा टकराई,टकराने की आवाज इतना जोरदार था की स्थानीय लोगों की नींद उड़ाकर रख दी और देखते ही देखते लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने बभनी पुलिस और एंबुलेंस को दी सूचना पर पहुंची बभनी पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने घटना स्थल की मौका मुआयना कर तीनों को एंबुलेंस की सहायता से बभनी सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया जहां चिकित्सकों ने देखते ही दो को मृत घोषित कर दिया। और तीसरे को इलाज के दौरान हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in