Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना हजीरा पुलिस की अवैध हथियार रखने वाले बदमाश के खिलाफ कार्यवाही

थाना हजीरा पुलिस ने मोटर सायकिल सवार बदमाश को पकड़कर उसके पास से 32 बोर की अवैध पिस्टल की जप्त

🔴 उक्त आरोपी के खिलाफ पूर्व से जिला मुरैना के अम्बाह थाने में आर्म्स एक्ट, मारपीट, छेडखानी व एससी/एसटी एक्ट सहित कुल 07 अपराध पंजीबद्ध हैं।

ग्वालियर। दिनांक 21.04.2025 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/यातायात/अपराध) श्री कृष्ण लालचंदानी(भापुसे) ने अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र में रेंडम वाहन चेकिंग करने एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेकर अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी हजीरा उनि0 बृजेन्द्र भदौरिया के द्वारा थाना बल की टीम को थाना क्षेत्र में भ्रमण कर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की तलाशी लेकर अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु लगाया गया। दिनांक 20.04.2025 को थाना क्षेत्र में भ्रमण के दौरान महू जमाहर रोड़ पर एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइ‌किल पर नंबर मिटाये हुये खड़ा दिखाई दिया, जिसने पुलिस टीम को अपनी ओर देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को ग्राम जल का नगरा थाना अंबाह जिला मुरैना का रहने वाला बताया। पकड़े गये व्यक्ति से मोटरसाइकिल के नंबर मिटाने के संबंध में पूछताछ किया तो उक्त व्यक्ति ने यह मोटरसाइकिल अपने दोस्त की होना बताया। पुलिस द्वारा संदेह होने पर पकड़े गये व्यक्ति के पास से मिले काले रंग के बैग को खोलकर चेक किया तो उसमें एक काले रंग की पिस्टल 32 बोर तथा दो जिंदा राउण्ड 32 बोर के एवं 500 रूपये नगद रखे मिले। पकड़े गये व्यक्ति का यह कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से आरोपी के पास से मिली एक काले रंग की 32 बोर पिस्टल मय दो जिंदा राउण्ड, एक मोटर साइकिल स्पलेंडर जिसके पीछे नंबर प्लेट पर एमपी-06-जेडवी-354 लिखा हुआ है तथा 500/- रूपये नगद विधिवत जप्त किये गये। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना हजीरा में अप0क्र0-152/25 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त आरोपी के खिलाफ पूर्व से जिला मुरैना के अम्बाह थाने में आर्म्स एक्ट, मारपीट, छेडखानी व एससी/एसटी एक्ट सहित कुल 07 अपराध पंजीबद्ध होना पाये गये हैं।

जप्त हथियार:- एक काले रंग की 32 बोर पिस्टल मय दो जिंदा राउण्ड, एक स्पलेंडर मोटर साइकिल, 500 रूपये नगद किये जप्त।

सराहनीय भूमिका:- इंचार्ज थाना प्रभारी हजीरा उनि0 बृजेन्द्र भदौरिया, उनि0 हरेन्द्र भदौरिया, सउनि0 सतेन्द्र सिंह राजावत, आर0 संदीप जाट, नरेश शाक्य, धर्मेन्द्र शर्मा, आर.चालक जितेन्द्र सिंह जादौन की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in