Skip to main content

Aaj Tak24x7

आईजा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर राजीव जैन सैनानी का सांसद लता वानखेडे ने किया सम्मान


नई प्रदेश कार्यकारणी व जिला अध्यक्षो की शीघ्र होगी नियुक्ति – सैनानी

सिरोंज। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार राजीव जैन सैनानी को ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोशियन आईजा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर सागर लोकसभा क्षेत्र की सांसद सदस्य डॉ लता वानखेडे ने श्री सैनानी की नियुक्ति पर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर सांसद डॉ लता वानखेडे ने राजीव जैन सैनानी को आईजा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर बधाई देते हुए कहा कि मुझे गर्व है कि मेरे संसदीय क्षेत्र से प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार को मध्यप्रदेश आईजा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर उन्होने आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आईजा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि मै गौरंवित हुं कि मुझे मध्यप्रदेश में आईजा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप मुझे आईजा की कमान मिली है। इसको लेकर हमारे क्षेत्र की सांसद डॉ लता वानखेडे ने मेरा जो सम्मान किया मै उनका आभारी हूं। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है और मेरे ऊपर जो विश्वास किया है उस पर में खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। मुझे खुशी इस बात की है कि आईजा से में काफी लंबे समय से जुडा हुआ था। साथ ही में आईजा के लिए कार्य भी कर रहा था। जब आईजा के प्रदेश अध्यक्ष के लिए चयन प्रक्रिया प्रारंभ हुई तो मुझे विश्वास नही था कि मै एक छोटी सी तहसील में रहना वाला व्यक्ति हूं और हार्दिक दादा ने मेरे हाथ में पूरे प्रदेश की कमान सौप दी। जिसके लिए में अभिभूत हूं, वैसे तो पूरे मध्यप्रदेश में आईजा के सभी जिलाध्यक्ष कार्य कर रहें है। लेकिन जिन जिलो में आईजा की टीम निष्क्रय है वहा पुनः एक सक्रिय टीम का गठन किया जाएगा। साथ ही पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाकर आईजा में नए सदस्यो को जोडा जाएगा। इसी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक दादा के निर्देश व मार्गदर्शन में मप्र में प्रदेश की नई कार्यकारणी व कुछ जिलो में नए जिला अध्यक्षो की नियुक्ति जल्द ही की जाएगी। वही उन्होने कहा कि आज में सिरोंजवासियो का आभारी हूं कि शहर के प्रत्येक संगठन द्वारा मुझे स्वागत सम्मान से नवाजा गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in