Skip to main content

Aaj Tak24x7

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने यूपीएससी में चयनित ग्वालियर के अभ्यर्थियों को वीडियो कॉलिंग के जरिए दी बधाई

ग्वालियर, 22 अप्रैल 2025/ संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित परीक्षा में ग्वालियर जिले के अभ्यर्थियों ने शानदार सफलता प्राप्त की है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने यूपीएससी परीक्षा में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में चयनित जिले के सफल अभ्यर्थियों से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से संवाद किया और उन्हें बधाई दी।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने आईएएस परीक्षा में सातवीं रैंक प्राप्त करने वाली सुश्री आयुषी बंसल और सोलहवीं रैंक प्राप्त करने वाले माधव अग्रवाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। दोनों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में हुआ है। आयुषी बंसल ने पहले आईपीएस में चयनित होकर कलेक्टर से मुलाकात की थी, और श्रीमती चौहान ने उन्हें अपनी आईपीएस प्रशिक्षण से जुड़ी प्रेरक बातें साझा की।

इसके अलावा, कलेक्टर ने ग्वालियर जिले के दूरस्थ कस्बे भितरवार की निवासी कु. दिव्यांशी अग्रवाल से भी वीडियो कॉलिंग के जरिए संवाद किया। दिव्यांशी ने 249वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में सफलता हासिल की है। दिव्यांशी के पिता श्री नरेंद्र अग्रवाल भितरवार में किराने की दुकान चलाते हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in