Skip to main content

Aaj Tak24x7

MPCCI ने सभी 28 देश के सपूतों की नृशंस हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए किया शोक व्यक्त

ग्वालियर, 23 अप्रैल । म. प्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने जम्मू-कश्मीर के “पहलगाम” में हुए कायराना आतंकी हमले में 28 पर्यटकों/नागरिकों की नृशंस हत्या पर गहरा दुख और शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि यह बर्बर कृत्य मानवता और शांति के दुश्मनों की निराशाजनक मानसिकता को दर्शाता है ।

MPCCI के अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष-हेमन्त गुप्ता, उपाध्यक्ष-डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-पवन कुमार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में इस दुखद घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि “हम इस मुश्किल घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं । निर्दोष लोगों की जान लेना और शांति भंग करने की कोशिश करना घोर निंदनीय है । पूरा व्यापार और उद्योग जगत इस कायरतापूर्ण हरकत की कड़ी निंदा करता है।”

म. प्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री आतंकवाद के सभी स्वरूपों के खिलाफ अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराता है और केन्द्र सरकार से अपील करता है कि वह इस घटना के दोषी आतंकवादियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करे । इसमें शामिल विदेशी ताकतों को सम्पूर्ण विश्व समुदाय से अलग-थलग करने के वैश्विक स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जाएँ । चेम्बर देश की एकता और अखंडता के साथ खड़ा है और शांति एवं सद्भाव बनाए रखने के प्रयासों का समर्थन करता है ।

पदाधिकारियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों सहित पूरे देशवासियों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है ।

-जनसम्पर्क अधिकारी.

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in