मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7 खरगोन न्यायालय जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा जनपद पंचायत बड़वाह विकासखंड की कस्बा बड़वाह ग्रामपंचायत की सरपंच श्रीमती चेतना राजेश पाटीदार को पंचायत राज्य के अंतर्गत करवाए गए निर्माण कार्यों में अनियमिताएं एवं भ्रष्टाचार पाए जाने पर राशि वसूली के आदेश सरपंच चेतनl बाई को दिया गया है जिसमें विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 12 विकास कार्यों में लापरवाही एवं भ्रष्टाचार करना सिद्ध पाया गया है न्यायालय जिला पंचायत मुख्य कार्यपालक अधिकारी के द्वारा जारी वसूली नोटिस में सरपंच चेतन राजेश पाटीदार से कुल राशि10992893 वसूली किए जाने का स्पष्ट उल्लेख किया गया है सूत्रों की माने तो जनपद पंचायत बड़वाह क्षेत्र की अनेक पंचायत में शासन की जानकारी विभिन्न योजनाओं में भारी भ्रष्टाचार की शिकायत आने के बावजूद जनपद बड़वाह के द्वारा लापरवाही बरती जाती है नोटिस में सरपंच चेतनl बाई को न्यायालय पेशी तारीख 6 म ई वर्ष 2025 उपयोग के मामले में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का उल्लेख भी किया गया है उपस्थित न होने पर एक तरफा कार्रवाई कर आगामी निर्णय लिया जाएगा उपरोक्त मामले में पंचायत सचिव पर क्या कार्रवाई की जा रही है जानने के लिए जनपद पंचायत सीईओ बड़वाह से संपर्क करना चाह मगर वार्तालाप नहीं हो पाई


