Skip to main content

Aaj Tak24x7

किट्टा पार्टी ग्रुप ने होटल राजभोग सिटी सेंटर ग्वालियर में “मिलना जुलना जरूरी है” कार्यक्रम आयोजित किया ..

अतुल मल्होत्रा रिपोर्ट मोबाइल 9993256405


कार्यक्रम के प्रारंभ में अजय बाजपेई द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई, इसके बाद किट्टा ग्रुप में सम्मिलित हुए दो नवीन सदस्यों श्री योगेश गोयल एवं प्रशांत बाजपेई का स्वागत फूल माला से किया गया । दोनों सदस्यों द्वारा अपना संक्षिप्त परिचय भी दिया गया । कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित फिल्म अभिनेता एवं वरिष्ठ नाट्य कलाकार श्री राजेश पाल का स्वागत सत्कार किया गया । साथ साथ लोकप्रिय शायर अतुल अजनबी का स्वागत किया गया । ग्रुप संयोजक राहुल गुप्ता स्पर्शी द्वारा ग्रुप के आगामी कार्यक्रमों और भविष्य में लागू की जाने वाली नियमावली पर भी विस्तार से चर्चा की ।
गीतों का सिलसिला प्रारंभ हुआ दीपक भटनागर के शानदार गीत से । इसके बाद संग्राम सिंह, निशिकांत मोघे, डॉ जगमोहन पाल , नरेश मेहता एवं जितेंद्र कुमार तागड़े ने भी एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किये । सुभाष कश्यप एवं पीयूष सक्सैना द्वारा गजल प्रस्तुत की गई ।
कार्यक्रम में सभी सदस्यों में मिलकर ग्रुप के सदस्य अश्विन जैन का जन्मदिन केक काटकर और उन्हें फूल मालाएं पहना कर मनाया । ग्रुप सदस्य श्री अशोक सिंह चौधरी जाट द्वारा सभी सदस्यों को अगले रविवार को फिल्म “जाट” दिखाने की घोषणा की । अंत में लोकप्रिय शायर अतुल अजनबी द्वारा अपनी लाजवाब शायरी सुना कर सभी उपस्थित सदस्यों को बार-बार तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया ।
अंत में नीरज नायक द्वारा आभार व्यक्त किया गया

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in