Skip to main content

Aaj Tak24x7

अज्ञात कारणों से मकान आग लगने से लाखों की क्षति

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

विन्ढमगंज सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत विन्ढमगंज, कोन मार्ग के सलैयाडीह गांव में ओझा पहाड़ी के समीप शुक्रवार की दोपहर एक कच्ची मकान में आग लग गई। जिससे मकान मालिक प्रभा शंकर पांडे का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आपको बता दें कि प्रभा शंकर पांडे सलैयाडीह विन्ढमगंज बाजार निवासी है जिनका खेत और कच्ची मकान स्टोर के लिए बना है जो ग्राम पंचायत सलैयाडीह ओझा पहाड़ी के समीप है , जिसमे शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने से मकान मालिक प्रभा शंकर पांडे का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आग पर काबू के लिए प्रभा शंकर पांडे ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सुचना दी सुचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाया गया मगर तब तक मकान और मकान के अंदर पड़े सामान जलकर खाक हो चुका था। इस घटना से प्राभावित प्रभा शंकर पांडे ने बताया कि ये आग किन कारणों से लगी है कुछ समझ नहीं पा रहा हूं क्यों कि यहां पर कोई भी व्यक्ति नहीं रहता है फिर भी आग लग गई सोचने वाली बात है। उन्होंने बताया कि इस घर के अंदर डीजल इंजन पाईप बर्तन आदि सहित कुल लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in