

वार्ड 2 में सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर जेडएचओ एवं डब्ल्यूएचओ को नोटिस जारी करने के निर्देश
ग्वालियर दिनांक 25 अप्रैल 2025- नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने निगम की विभिन्न मार्केट का निरीक्षण किया तथा रिक्त दुकानों के आवंटन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वार्ड 2 में सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर जेडएचओ एवं डब्ल्यूएचओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने सागर ताल लधेड़ी स्थित मछली मंडी मार्केट में स्थित निगम मार्केट का अवलोकन किया, उक्त निगम मार्केट में कुल 18 दुकान हैं जिसमें से कुल 6 दुकानें रिक्त हैं। मार्केट में रिक्त दुकानों के आवंटन हेतु आवश्यक प्रक्रिया करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात वार्ड दो स्थित रामा जी का पुरा एवं अन्य क्षेत्रों में साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित क्षेत्र के कर्मचारियों जेडएचओ श्री राजेन्द्र करोसिया एवं डब्ल्यूएचओ श्री रवि खरे को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद श्री दीपक मांझी उपस्थित रहे।
निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने महाराज बाड़ा स्थित गजराराजा मार्केट का अवलोकन किया। मार्केट में कुल 39 दुकानों में से 9 दुकान रिक्त होने पर दुकानों के आवंटन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने एवं व्यापारियों एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए उक्त मार्केट को नेहरू एवं सुभाष मार्केट से कनेक्टिविटी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गोरखी स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के कार्य का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही रोड स्वीपिंग मशीन अलग रूट पर चलने को लेकर नाराजगी व्यक्त की तथा निश्चित रूट पर ही चलने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान लोक लेखा समिति के अध्यक्ष श्री अनिल सांखला एवं क्षेत्रीय पार्षद श्री संजीव पोतनीस उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री विजय राज, कार्यपालन यंत्री श्री सुरेश अहिरवार, नोडल अधिकारी राजस्व श्री अनूप लिटोरिया, मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉक्टर वैभव श्रीवास्तव, सहायक यंत्री श्री प्रवीण दीक्षित, श्री बीबी चंसोलिया, क्षेत्राधिकारी श्री सत्येंद्र सोलंकी, स्वास्थ्य अधिकारी श्री भीष्म कुमार पमनानी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
सूचना क्र./551/


