



सिरोंज। ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोशिएसन आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया ने मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार राजीव जैन सैनानी को मध्य प्रदेश आईजा का अध्यक्ष नियुक्त किया। तो वही श्री सैनानी की नियुक्ति के बाद प्रतिदिन सामाजिक संगठनो द्वारा उनका सम्मान किया जा रहा है। साथ ही जनप्रतिनिधि,पत्रकारो व लेखको के बधाई संदेशो का तांता लगा हुआ है। जिसमें प्रमुख रूप से न्याय मूर्ति अभय गोयल,भाजपा सांसद सदस्य नवीन जैन,भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने विशेष रूप से श्री सैनानी को अपना आर्शीवाद देकर आईजा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पूर्ण सहयोग की बात कही।
मुझे गर्व होता है जब सिरोंज का कोई व्यक्ति प्रदेश में परचम फहराता है – इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी व न्याय मूर्ति अभय गोयल ने राजीव जैन सैनानी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जब कोई व्यक्ति मेरे ग्रह नगर सिरोंज का देश व प्रदेश सिरोंज के नाम परचम फहराता है तो मुझे बहुत खुशी होती है। मुझे उम्मीद है कि जैन समाज के पत्रकारो का महासंगठन आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया ने मेरे ग्रह नगर के युवा एंव वरिष्ठ पत्रकार राजीव जैन सैनानी को मध्यप्रदेश आईजा का अध्यक्ष बनाया। उसके लिए में उनका आभार व्यक्त करता हूं। वही राजीव जैन सैनानी से उम्मीद करता हूं कि वह आईजा के माध्यम से समाज एंव सामाजिक क्षेत्रो में बड-चढकर कार्य करेगें ऐसी मेरी शुभकामनाएं है। उन्होने कहा कि मैने स्वंय देखा है कि राजीव जैन सैनानी कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है। साथ ही अपनी कलम के माध्यम से गरीबो को न्याय दिलाने के लिए वह हमेशा संघर्ष करते आए है। उन्होने अपनी लेखनी की ताकत से बडें से बडे मामलो में गरीबो को न्याय दिलाया है। साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में वह हमेशा आगे रहकर कार्य करते आए है।
आईजा के नाम का देश व प्रदेश में परचम फहराएगें सैनानी – इस अवसर पर भाजपा सांसद नवीन जैन ने कहा कि मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार राजीव जैन सैनानी को आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया ने मध्यप्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। मैं हार्दिक दादा का धन्यवाद व आभार ज्ञापित करता हूं। उन्होने कहा कि श्री सैनानी की कार्यशैली व पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके द्वारा जो कार्य किए जा रहें है उससे में वाकिव हुं और मुझे बडी खुशी होती है कि समाचारो के क्षेत्र में श्री सैनानी की कवरेज करने में अगृहणी भूमिका रहती है। श्री सैनानी से उम्मीद करता हूं कि वह आईजा के माध्यम से पत्रकारिता के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करकर ऐसे ही सिरोंज का नाम देश व प्रदेश में रौशन करते रहें।
पत्रकारिता के क्षेत्र में श्री सैनानी का अनुकरणीय योगदान – पूर्व केन्द्रीय मंत्री एंव आईजा के राष्ट्रीय सलाहकार प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि राजीव जैन सैनानी का पत्रकारिता के क्षेत्र में अदित्या योगदान रहा है। उन्होने कलम के क्षेत्र में अपनी जो पकड बनाई है वह काफी सराहनीय है। श्री सैनानी के बारे में आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया से मेरी चर्चा हुई और उनके द्वारा राजीव जैन सैनानी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने पर उनका आभार व्यक्त किया। मुझे उम्मीद है कि आईजा द्वारा जो सामाजिक क्षेत्र कार्य किए जा रहे है। उन कार्यो को श्री सैनानी एक उच्च शिखर पर लेकर जाएगें। साथ ही उसके काफी अच्छे परिणाम जल्द ही प्राप्त होगें। में उन्हें ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। साथ यह भी उम्मीद करता हूं कि पूरे देश में मध्यप्रदेश आईजा के कार्य नम्बर वन पर पहुचें।
जैन समाज सिरोंज ने किया सम्मान – जैन समाज सिरोंज ने सैनानी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर उनका स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष व पचखनी जैन मंदिर के अध्यक्ष डॉ राजीव जैन बंटी,छत्री जैन मंदिर के अध्यक्ष अतुल जैन सिक्की भैया,पचखनी जैन मंत्री सौरभ जैन गुलाबगंज ने राजीव जैन सैनानी का फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर डॉ राजीव जैन बंटी ने कहा कि हम आज गौरांवित है कि हमारे शहर व समाज के वरिष्ठ पत्रकार राजीव जैन सैनानी को आईजा में प्रदेश का दर्जा मिला। वही हम आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक दादा के शुक्रगुजार है जिन्होने राजीव जैन सैनानी को मध्य प्रदेश के अध्यक्ष का दायित्व राजीव जैन को सौपा है। यह हमारे लिए बडे गर्व की बात है। वही अतुल जैन सिक्की भैया ने कहा कि राजीव जैन सैनानी पत्रकारिकता के माध्यम से सामाजिक क्षेत्र में काफी कार्य किया है साथ ही आम नागरिको की काफी मदद की है। इसी का परिणाम है कि आज उन्हें प्रदेश का पद मिला है और आईजा का प्रदेश अध्यक्ष बनकर कार्य करने का मौका मिला है। सौरभ जैन ने कहा कि श्री सैनानी के परिवार ने हमेशा समाज के लिए अगृणी रहकर योगदान दिया है जो कि स्मणीय है। उसी तरह राजीव जैन सैनानी ने अपनी कलम के माध्यम से सिरोंज जैसे छोटे से शहर का नाम आज देश व प्रदेश में रौशन किया। हम बडें गौरंवित है कि श्री सैनानी को जो प्रदेश का दायित्व मिला है। उससे शहरवासियो व जैन समाज में भी हर्ष की लहर है।
फोटो क्रमांक 01 02 03 04 05


