ग्वालियर दिनांक 28 अप्रैल 2025- आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को स्वच्छ ग्वालियर स्वस्थ ग्वालियर के लिए जागरूक किया जा रहा है।
नगर निगम आयुक्त श्री संघप्रिय के निर्देशन में सभी वार्डों मंे स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज आज नगर निगम ग्वालियर की सहयोगी संस्था म्यूज फाउंडेशन द्वारा महाराज बाड़े पर स्वच्छता कैम्प का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नागरिकों को स्वच्छता के महत्त्व के प्रति जागरूक करते हुए यह संदेश दिया गया कि वे गीले एवं सूखे कचरे को पृथक-पृथक रखें, अपने घरों में चार डस्टबिनों की समुचित व्यवस्था करें तथा कचरा केवल निर्धारित कचरा वाहनों में ही डालें। इसके साथ ही चिड़ियाघर पर आने वाले पर्यटकों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति चेतना जाग्रत कर स्वच्छ एवं सुंदर ग्वालियर के निर्माण में योगदान देना है।
साथ ही संस्था डिवाईन द्वारा फूलबाग पर लोगों को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के बारे में समझाइस दी गई, इससे होने वाले दुष्प्रभाव के बारे मे समझाया गया, कपड़े की थैलियों व अन्य बायोडिग्रेडेबल वस्तुओं का उपयोग करने के बारे मंे बताया गया। साथ ही 4 बीन सेग्रिगेशन के बारे में जानकारी देकर अपने घर, गली- मोहल्ले एवं सार्वजनिक स्थानो मे सफाई रखने के लिए आग्रह किया एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
सूचना क्र./569/


