Skip to main content

Aaj Tak24x7

फूल मालाओ से सम्मानित हुए मां गायत्री इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र छात्राएं

रिपोर्ट
शमसुल हक खान
आज तक 24×7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

बस्ती कप्तानगंज।मंगलवार को माँ गायत्री इंटर कॉलेज नकटीदेई मे बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले मेधावियो और उनके अभिभावकों के लिए मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के संरक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि कठिन परिश्रम द्वारा ही लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अरविंद कुमार मिश्र ने कहा कि संस्कार युक्त शिक्षा से हम श्रेष्ठ नागरिक बनते हैं।
सम्मान समारोह में हाई स्कूल में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले मेधावी महक त्रिपाठी नेहा मिश्रा श्रद्धा यादव रागिनी आंचल यादव अंशिका यादव अंजली वर्मा वही इंटरमीडिएट से अमृता शुक्ला यश सिंह शिखा तिवारी सौर ऊर्जा श्रद्धा निषाद स्नेहा शर्मा सहित अनेक अन्य मेधावी छात्र छात्राओ को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार द्वारा माल्यार्पण किया गया तथा शील्ड और पेन देकर उन्हें बधाई और शुभकामना दिया गया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक मनोज कुमार तिवारी एवं शिक्षा का विवाह पांडे को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजेश कुमार पाण्डेय, हरि ओम तिवारी, चंद्र पाल वर्मा, ज्योति सिंह, पूनम पाण्डेय, शनि कुमार यादव, प्रेम चन्द मिश्र, सुनील कुमार, राज कुमार पाण्डेय डॉ सूर्य प्रकाश तिवारी, सुशील कुमार मिश्र सहित अनेक शिक्षक व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in