Skip to main content

Aaj Tak24x7

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी रतन मोहिनी दादी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजनराजयोगिनी रतन मोहिनी दादी के उनके सुंदर नाम जैसे ही उनके कार्य थें – सरोज दीदी

सिरोंज। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वर विश्वविद्यालय सेवा केंद्र सिरोंज पर ब्रह्मा कुमारीज मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी रतन मोहिनी दादी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीना सेवा केंद्र से पधारी सरोज दीदी के साथ कार्यक्रम में शामिल हुई दादी जी के साथ अनुभव सांझा किया। अर्थात उन्होंने बताया कि जैसे दादी जी का नाम था इसका अर्थ भी बहुत सुंदर बताया। रतन को आकर्षित करने वाली उनके सुंदर नाम जैसे ही उनके कार्य उन्होंने लाखों भाई-बहनों के जीवन को परमात्मा के अमूल रतन से शोभित कर दिया। साथ ही समाज को परिवर्तन करने प्रेरणा एवं कार्य किया। तो वही सिरोंज सेवा केंद्र की प्रभारी बीके सरस्वती दीदी ने दादी जी से प्रेरणा लेकर उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दादी जी ने कई ऐसे कार्य किए जिससे नाभियों पीडी को प्रेरणा मिली एवं हजारों किलोमीटर युवाओं की यात्रा निकाली गई और कई कुमारियों का जीवन पवित्रता प्रभु प्रेम से भर दिया। तो वही अंतिम समय तक दादी जी ने सभी को उमंग उत्साह खुशी प्रभु प्रेम से सदैव भरपूर रखा। वही उन्होने बताया कि दादी जी की प्राप्तियां की महिमाएं बहुत है दादी जी को भारत गौरव रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि भी दी गई। इस मौके पर मंडी बामोरा सेवा केंद्र से पधारी बीके मधु दीदी एंव मुंगावली सेवा केन्द्र से पधारी रियासा दीदी ने गीत एवं कविता से दादी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अधिवक्ता और पत्रकार संघ के अध्यक्षों ने दी श्रद्धाजलि – इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित हुए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट कपिल त्यागी एंव सिरोंज पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष राजीव जैन सैनानी ने ब्रह्रा कुमारीज मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी रतन मोहिनी दी को श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस मौके पर एडवोकेट अमर चंद्र अग्रवाल,महेश पाली,धनश्याम शरण त्यागी,कमलेश कुशवाह,प्रकाश पटेल आदि ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

मुख्य प्रशासिका के साथ युवा प्रभाग की अध्यक्षा भी रही दादी – कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट कपिल त्यागी ने कहा कि राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी को युवा दादी के नाम से भी जाना जाता था। शुरुआत से ही उनको युवा वर्ग से विशेष लगाव और प्रेम रहा। उन्होने अपना पूरा जीवन युवाओं के सशक्तिकरण और नवनिर्माण में लगा दिया। वह ब्रह्माकुमारीज़ की एकमात्र ऐसी दादी रहीं जिन्होंने युवा प्रभाग की स्थापना से लेकर आज तक जिम्मेदारी संभाली। 40 साल में युवा प्रभाग ने अनेक कीर्तिमान रचे। उनके नेतृत्व में वर्ष 2006 में निकाली गई युवा पदयात्रा ने लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में जहां नाम दर्ज कराया था। इसमें देशभर में निकाली गईं सभी यात्राओं ने 30 हजार किमी की पैदल यात्रा तय की थी। वहीं दादी ने भी 13 मेगा पैदल यात्राएं की। इससे 1.25 करोड़ लोगों को शांति,प्रेम,सद्भाव,एकता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया गया। इसमें पांच लाख ब्रह्माकुमार भाई-बहनों ने भाग लिया।

भारत एकता युवा पद यात्रा – इस मौके पर सिरोंज पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष एंव आईजा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन सैनानी ने कहा कि राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी के निर्देशन में वर्ष 1985 में भारत एकता युवा पद यात्रा निकाली गई। इसने देशभर में 12550 किमी का सफर तय किया। कन्याकुमारी से दिल्ली तक सबसे लंबी 3300 किमी की पद यात्रा रही। तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जेल सिंह ने यात्रा का शुभारंभ किया था। साथ ही वर्ष 1989 में उनके नेतृत्व में अखिल भारतीय नैतिक जागृति अभियान चलाया गया। देशभर से 67 मेटाडोर रैली निकाली गईं। 1903 गांवों को कवर करते हुए 1,36,734 युवाओं से नशामुक्ति के प्रतिज्ञा पत्र भरवाए। वर्ष 1993 में सद्भाव के लिए युवा साइकिल यात्री निकाली गई। जिसने 3009 गांवों को कवर करते हुए 9,66,508 लोगों के अध्यात्म और योग का संदेश दिया। इन यात्राओं पर उनको देश-विदेश में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। वर्ष 2013 में शांतिदूत युवा साइकिल यात्रा देशभर में निकाली गई। इसी के साथ वर्ष 2017 में तीन वर्षीय स्वर्णिम भारत यात्रा निकाली गई। जो कि देशभर में 55230 किमी की यात्रा कर 5900 कार्यक्रमों से 893275 लोगों को संदेश दिया। 733505 युवाओं को राजयोग मेडिटेशन के गुर सिखाए गए।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in