Skip to main content

Aaj Tak24x7

पुलिस विभाग ग्वालियर से सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को एसएसपी ग्वालियर ने दी विदाई

ग्वालियर। 30.04.2025। आज दिनांक को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को विदाई दी गई। इस मौके पर अति0 पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री निरंजन शर्मा, सीएसपी मुरार श्री राजीव जंगले, डीएसपी (रेडियो) श्री राजकुमार कुशवाह, सूबेदार स्मृति दौहरे, मुख्य लिपिक नरेन्द्र तुनिया, सउनि(एम) कुलदीप सारस्वत, सउनि(एम) अभिषेक पाराशर सहित कार्यालयीन स्‍टाफ एवं सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी व उनके परिजन उपस्थित रहे।

आज पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे 07 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों से उनके भविष्‍य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्‍वयं को सामाजिक कार्यो में व्‍यस्‍त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्‍यस्‍तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने आज सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से उनकी सेवाकाल के दौरान किये गये कार्यो की जानकारी ली गई।

सेवानिवृत होने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारिगण इस प्रकार है- डीएसपी श्री अजीत सिंह चौहान, सउनि0 राकेश मिश्रा, सउनि0 भोगीराम शर्मा, प्र.आर0 रविन्द्र सिंह भदौरिया, प्र.आर0 रामदत्त शर्मा, प्र.आर0 राजीव कुमार राघव, प्र.आर0 सुरेन्द्र सिंह भदौरिया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in