

उक्त जानकारी देते हुये पार्षद मोहित जाट ने बताया कि उक्त शिविर में शहर के ख्याति प्राप्त चिकित्सक रोगियों का परीक्षण करेंगे। शिविर में डॉ. राम रावत, हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ. वृन्दा जोशी स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. राहुल सप्रा बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. प्रकाश लोहिया हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ. स्वाती जोशी स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. जयराज वाधवानी, जनरल फिजिशियन, डॉ. रीता तिकारिया महिला रोग विशेषज्ञ, डॉ. जितेन्द्र निगोतिया बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ. आर. के. कछवा नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. विकास द्विवेदी, हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ. सीमा जायसवाल जनरल फिजिशियन आदि उपस्थित होकर स्वास्थ्य सेवाऐं देगे।
पार्षद श्री मोहित जाट ने बताया कि उक्त स्वास्थ्य शिविर में डायबिटिज एवं रक्तचाप की जांच एवं दवाईयां निःशुल्क दी जावेंगी। उक्त शिविर अपरान्ह 03 बजे तक चलेगा। मोहित जाट ने आमजन से शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।


