ग्वालियर/03 मई 2025। ग्वालियर मेला परिसर में आयोजित होने वाले आशीर्वाद समारोह की तैयारियों को लेकर आज ग्वालियर रेंज के महानिरीक्षक (IG) अरविंद सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान और पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) अमित सांघी सहित पुलिस प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान समारोह स्थल पर पहुंचने वाले अतिथियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारीगणों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ‘रामू भैया’ भी उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


