झारखंड सरकार के अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा योजना की घोषणा पर दुद्धी बार और सिविल वर एसोसिएशन की प्रशंसा

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र । झारखंड सरकार द्वारा अपने प्रदेश के अधिवक्ताओं और उनके आश्रितों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना की घोषणा की गई है, जिसमें 10 लाख रुपये तक की धनराशि तय की गई है। इस घोषणा का दुद्धी बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी के अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से स्वागत किया है।
दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव एडवोकेट और सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभु सिंह एडवोकेट ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए झारखंड सरकार की इस पहल की प्रशंसा की है और उत्तर प्रदेश सरकार से भी इसी तरह की घोषणा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को भी अपने प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करनी चाहिए और अधिवक्ता कल्याण की धनराशि 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये तक करनी चाहिए।
अध्यक्ष द्वय ने प्रदेश बार काउंसिल, उत्तर प्रदेश से भी अपील की है कि वे प्रदेश सरकार से मिलकर अधिवक्ताओं के हित में ठोस योजना बनाने और उसे लागू करने का प्रयास करें। इससे अधिवक्ताओं को काफी लाभ होगा और वे अपने कर्तव्यों का पालन करने में सक्षम होंगे।दोनों अध्यक्षों ने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश सरकार अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करती है और अधिवक्ता कल्याण की धनराशि बढ़ाती है, तो अधिवक्ता आभारी रहेंगे। यह अधिवक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा और उनके जीवन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा। द्वय अधिवक्ता अध्यक्षों ने कहा कि अन्य प्रदेश धीरे-धीरे अधिवक्ताओं के हित को देखते हुए योजना लागू कर रहे हैं लेकिन प्रदेश सरकार अभी तक अधिवक्ताओं के हित के लिए कोई कारगर और ठोस कदम अभी तक नहीं उठाया है। अधिवक्ताओं ने सरकार से मांग किया है कि अधिवक्ता हित की योजनाओं को तत्काल लागू कर अधिवक्ताओं के हितों के बारे में कार्य करें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in