Skip to main content

Aaj Tak24x7

उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के तहसील तिलोई के अंतर्गत स्थित विद्याकलश हाईस्कूल खानापर चपरा के प्रांगण में दिनांक 7 मई 2025 दिन बुधवार को केंद्र सरकार एवं गृह मंत्रालय के द्वारा प्राप्त मार्क ड्रिल के संदर्भ में विद्यालय के बच्चों के द्वारा मार्क ड्रिल का आयोजन किया गया

इस ड्रिल के माध्यम से बच्चों ने आपातकालीन स्थिति में आम नागरिकों को सुरक्षा के दृष्टिगत जागरूकता के लिए प्रदर्शन किया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक श्री डॉ राजेश कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे , एवं उद्बोधन के माध्यम से बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की इस कार्यक्रम में हूटर के बचते ही बच्चों ने कक्षा में आपातकालीन समय बेंच के नीचे छिपकर कैसे बचा जाय , तथा हमले में कैसे अपने आप को सुरक्षित रखने का प्रशिक्षण किया और विद्यालय की रेड क्रॉस सोसाइटी ने प्राथमिक चिकित्सा का ड्रिल किया एवं आपातकालीन समय में एम्बुलेंस सेवा का सुचारू उपयोग दिखाया समस्त कार्यक्रम में जिला संगठन आयुक्त स्काउट शशांक यादव एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड रेणुका पाण्डेय जिला ट्रेनिंग काउंसलर्स मो ० शकील खान ,सचिन शर्मा ,सचिन विश्वकर्मा , उपस्थित रहे कार्यक्रम का मार्ग दर्शन विद्यालय अध्यक्ष डॉ आलोक तिवारी व प्रधानाचार्य प्रभारी नित्यानंद त्रिपाठी व स्काउट मास्टर राहुल शुक्ला व गाइड कैप्टन जूली मिश्रा , रेड क्रॉस प्रमुख राहुल यादव ,पीजीटी शिक्षक धनंजय उपाध्याय , कार्यालय लिपिक श्यामू मौर्य एवं समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट
श्यामू मौर्य
जिला चीफ ब्यूरो
अमेठी

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in