Skip to main content

Aaj Tak24x7

श्रीराम महायज्ञ एवं भागवत कथा आयोजन

संवाददाता– धर्मेंद्र पाटीदार लटेरी


ग्राम पंचायत महोटी में नव कुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। ग्राम के अंकित कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से सिद्धबाबा आश्रम में यह आयोजन किया जा रहा है यज्ञ व श्रीमद भागवत कथा का समापन 10 मई को भंडारा के साथ होगा। समापन के दिन सर्वसमाज का विवाह सम्मेलन भी रखा गया है। ग्राम शेरगढ़ निवासी जगदीश बाबू कुर्मी ने कहा महोटी का सिद्ध आश्रम अति पवित्र और सिद्ध स्थल है। जहां आमझीर आश्रम के महंत पुरुषोत्तम दास के सानिध्य में यज्ञाचार्य पंडित श्री प्रशांत शास्त्री द्वारा यज्ञ आहूत किया जा रहा हैं। एवं यज्ञ में ही प्रतिदिन शाम को पंडित रामेश्वर शर्मा कालादेव के मुखारबिंद से वाचन किया जाता है। यज्ञवेदी पर ग्राम के अनिल कुशवाह, अनिल प्रजापति शेरगढ़ निवासी अशोक कुर्मी सहित अन्य श्रद्धालु विराजमान हैं। यज्ञ में क्षेत्र की जनता बड़ी संख्या में पहुंच रही है और परिक्रमा कर दर्शन लाभ ले रहे हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in