रिपोर्ट नीतेश कुमार रजक
टीकमगढ़ :जिले के जतारा में अमृत जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आमघाट स्थित मदन सागर तालाब परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान स्वच्छ भारत मिशन को मिली नई ऊर्जा आमघाट स्थित मदन सागर तालाब परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान जतारा मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश सचिव राम रतन दीक्षित के निर्देशन में आम घाट स्थित चंदेल कालीन मदन सागर तालाब परिसर में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य ना केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना , बल्कि जल स्रोतों की पवित्रता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना भी ।इस अवसर पर मानव अधिकार सुरक्षा संगठन प्रदेश सचिव राम रतन दीक्षित ,मानव अधिकार सुरक्षा संगठन महामंत्री मुमताज अली, अनिल मिश्रा नगर परिषद राजेश सूत्रकर ,एवं सफाई दरोगा श्यामू एवं सभी सफाई कर्मी अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी की। सभी ने मिलकर तालाब परिसर की साफ-सफाई की, कचरा हटाया और लोगों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।।



